BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विधवा आश्रम एवं वृद्ध आश्रम तथा चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुईः रेखा गुर्जर

 


विशाल युवा हिंदू वाहिनी संस्था का राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी का तीसरा अधिवेशन संपन्न

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

विशाल युवा हिंदू वाहिनी संस्था का राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी का तीसरा अधिवेशन अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा परी चौक पर किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप  व संचालन गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष अंजलि चौहान ने किया। महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि जिला गौतमबुद्धनगर में 17  प्रदेशों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी एवं महासचिव तथा अन्य प्रकोष्ठों के भी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर संगठन के विस्तार के बारे में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई जैसे नंबर 1 हिंदू बोर्ड का गठन कराना, नंबर 2 जनसंख्या नियंत्रण कानून बिल पास कराना, नंबर 3 वृक्षारोपण पर कार्य करना, नंबर 4 नशा उन्मूलन पर कार्य करना, नंबर 5 हिंदू समाज के समस्त जातियों को एकजुट करना, नंबर 6 संगठन के द्वारा गरीब एवं  असहाय तथा निराश्रित  कन्याओं के विवाह करवाना नंबर, 7 संगठन के द्वारा विधवा आश्रम एवं वृद्ध आश्रम तथा चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई एवं अतिशीघ्र अन्य राज्यों में भी बैठक एवं संगठन विस्तार के बारे में भी सहमति हुई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन भाटी ने कहा कि सभी को अपने अपने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लेना है, अगर हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षित होगी तो हमारा व हमारे देश का विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता भाटी ने नारी शक्ति सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपने विचारों से  अवगत कराया। हितेंद्र चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुनील नागर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ने बतौर कार्यक्रम आयोजक सबका स्वागत किया।  इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ के अन्य प्रदेशों से जिनमें हरियाणा से पल्लवी, राजस्थान से चमेली देवी, मध्य प्रदेश से तूलिका पचौरी, दिल्ली से नेहरू छाबड़ा, गाजियाबाद से ठाकुर गीता भाटी और महाराष्ट्र की अध्यक्ष सरगम लोहिया, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी, साथ ही हरियाणा ,उत्तराखंड राजस्थान,बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए।