BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन अखंड की पंचायत सुल्तानपुर नोएडा संपन्न

 


भारतीय किसान यूनियन अंबावता को छोड़कर भारतीय किसान युनियन अखंड में शामिल हुए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने टोपी पहना सदस्यता दिलाई

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 भारतीय किसान यूनियन अखंड की एक पंचायत सुल्तानपुर नोएडा स्थित अर्जुन त्यागी के  निवास पर हुई। इस पंचायत की अध्यक्षता जगबीर त्यागी ने की एवं संचालन अर्जुन त्यागी ने किया। जिसमे ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा विस्तार से समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने किसानों को उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का एवं इन मांगों को जोरदार तरीके से उठाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। चर्चा के बाद संगठन का विस्तार किया और पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई। जिन पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन  अखंड में शामिल किया गया उन्होंने अपनी आस्था भारतीय किसान यूनियन अखंड में जताई है और भारतीय किसान यूनियन अखंड का दामन थाम लिया। भारतीय किसान यूनियन अखंड में शामिल सचिन त्यागी राष्ट्रीय महासचिव व सत्यवीर त्यागी प्रदेश सचिव, अर्जुन त्यागी जिला सचिव, बालेश्वर त्यागी नोएडा महानगर उपाध्यक्ष, राजेश त्यागी महानगर सचिव, कुलदीप चौहान ग्राम अध्यक्ष शाहपुर, जगबीर चौहान ग्राम उपाध्यक्ष शाहपुर, जयवीर त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्राम, दिनेश कुमार संगठन सचिव और तहसील जेवर के जसवीर, राजपाल आदि टीम के साथ भारतीय किसान यूनियन अंबावता को छोड़कर भारतीय किसान युनियन अखंड में शामिल हुए। इन सभी साथियों को भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना द्वारा टोपी पहना कर संगठन की सदस्यता  दिलाई एवं उनका दिल से स्वागत  किया।