BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील बिश्नोई ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए तानाशाह सरकार बताया

 


कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

 






लुटेरी भाजपा सरकार की अगर नियत सही होती तो फसलों के समर्थन मूल्य की गारंटी देने का काम करतीः मनोज चौधरी

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 उत्तर प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर ने धरना प्रदर्शन के बाद दिया। इस विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील बिश्नोई भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  सचिव सुनील बिश्नोई ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जहां एक ओर धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम होने तथा नमी के नाम पर किसानों के धान के वजन में भारी हेरा फेरी की जा रही है। इस कटौती से किसान परेशान हैं वहीं गन्ना किसानों को उनकी उपज का बकाया अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किए गए और कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश  के महामहिम राज्यपाल से यह मांग की कि उत्तर प्रदेश के किसानों की धान की खरीदी पर न्यूनतम समर्थन  मूल्य  की गारंटी की जाए। साथ ही गन्ना किसानों का बकाया तत्काल उपलब्ध कराने की गारंटी की जाए। उत्तर प्रदेश में निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। भाजपा सरकार किसानों की इन मांगों को पूरा करने में नाकाम होती है तो इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने का कांग्रेस पार्टी काम करेगी। उन्होंने  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए भाजपा सरकार को तानाशाह सरकार बताया।  गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया है अगर उसकी नियत सही होती तो फसलों के समर्थन मूल्य की गारंटी देने का काम करती।किसानों का कर्जा माफ करना चाहिए बिजली बिल माफ करने चाहिए। भाजपा सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार उसके विपरीत किसानों को लूटने का कार्य कर रहे हैं।  इस धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नगर, शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, नोएडा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई, जिला उपाध्याय पारूल चौधरी, जिला महासचिव चंद्रमल, जिला महासचिव सुमन भाटी, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा, जिला महासचिव अब्बास अली, जिला महासचिव विक्रम नागर, कोषाध्यक्ष हेमचंद नागर, जिला सचिव रवि भाटी, जिला सचिव राजेश, जिला सचिव रविंदर, जिला सचिव श्यामवीर प्रजापति, जिला सचिव नंदू ठाकुर, जिला सचिव धर्मेंद्र भाटी, जेवर अध्यक्ष महमूद हसन और रिजवान चौधरी, इमामुद्दीन, साजिद, अभिषेक, सनी कसाना, पुनीत मावी, प्रेम कुमार, विवेक कुमार, शिव कुमार, रहीस, समीर, सलमान, शिवलाल यादव, नारायण सिंह, परवीन ठाकुर, प्रवीण रावल, वसील अहमद, अशोक, नरेंद्र यादव, नरेंद्र जाटव आदि सैकडों की तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।