BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली को पद से हटाया

 


भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में चल रही कलह खुल कर सामने आई

 


चौधरी स्व0 महेंद्र सिंह टिकैत के दनकौर में मनाए गए जन्मदिन समारोह में राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली ने नही लिया था, भाग

 

मौहम्मद इल्यास/ग्रेटर नोएडा


भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में चल रही कलह खुल कर सामने आ गई है। इस कलह का ही परिणाम है कि भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली को पद से हटा दिया है। सूत्रों की मानें तो भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली की कुछ दिनों से नराजगी चल रही थी। हाल में भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के संस्थापक चौधरी स्व0 महेंद्र सिंह टिकैत के दनकौर में मनाए गए जन्मदिन समारोह में राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली ने भाग नही लिया था। पूछने पर उस समय भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने यही कहा था कि राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली किसी बात को  लेकर नाराज चल रहे हैं और इसी के चलते हुए वे यहां न आकर बुलंदशहर में मनाए जा रहे  बाबा स्व0 टिकैत के जन्म दिन समारोह में भाग लेने गए हैं। ’’विजन लाइव न्यूज’’ ने उस समय भी


राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली की नाराजगी को लेकर विशेष कॉलम प्रकाशित किया था। यह तस्वीर करीब साफ ही हो गई थी कि अब भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) एक बार फिर दो धडों में बटने वाली है। अब भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) की ओर से कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली को एक तरह से बाहर का रास्ता दिखा ही दिया गया है। इससे यह है कि अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामने करने वाले राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली या तो किसी दूसरे किसान यूनियन गुट में शामिल होंगे या फिर एक सातवां गुट आसित्व में जा जाएगा। गौतमबुद्धनगर में भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) ने करीब एक दशक पूर्व अपने पैर जमाए थे। तब से लेकर इस दौर के आने तक भारतीय किसान(अराजनैतिक) से निकल कर भारतीय किसान यूनियन(लोक शक्ति), भारतीय किसान यूनियन( अंबावता), भारतीय किसान यूनियन(भानु), भारतीय किसान यूनियन(बलराज), भारतीय किसान यूनियन(अखंड) और किसान एकता संघ आदि किसान संगठन आसित्व मे आ चुके हैं। इधर भारतीय किसान(अराजनैतिक) के जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय किसान(अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आदेश अनुसार राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली निवासी चौरोली गांव, जेवर जिलाः- गौतमबुद्धनगर को पद मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरौली के द्वारा अधिकारों का अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रदेश कमेटी से बिना सलाह किए मेरठ मंडल में नियुक्त व अन्य जनपदों में हस्तक्षेप इसके उदाहरण हैं। जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि जिला में बिना राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश कमेटी की सलाह के बिना धरना प्रदर्शन करने पर संगठन द्वारा राष्ट्रीय सचिव  महेंद्र सिंह चौरौली को पद मुक्त करने का निर्णय किया गया है। उन्हांंने बताया कि यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के द्वारा सभी प्रदेश के जिलाध्यक्षों और जिला कमेटी को दी गईं है।