BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश सरकार में बीज विकास निगम उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह का गौतमबुद्धनगर के सलारपुर गांव में स्वागत किया

 


विजन लाइव/दनकौर

उत्तर प्रदेश सरकार में बीज विकास निगम उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह गौतमबुद्धनगर के सलारपुर गांव में ब्रह्मपाल प्रधान के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर उनका हिंदू युवा वाहिनी  गौतमबुद्धनगर और दनकौर के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बीज विकास निगम उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने सभी ग्रामवासियों को किसान बिल के बारे में बताया कि यह बिल किसान हित में है जिससे किसान को अपनी फसल बेचने के लिए बिचौलिए के पास नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को खाद बीज गोदामों पर ही मिलेंगे, जो पिछली सरकारों में खाद बीज की कमी रहती थी, अब ऐसा बिल्कुल नही है। महंत योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सरकार में किसानों के लिए खाद बीज की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा और विवेक कसाना ने राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह को अवगत कराया कि कुछ किसानों  की किसान निधि नहीं आई है और गोदामों पर कर्मचारियों के द्वारा कागज ले लिए जाते हैं और उनको लेकर रख लिए जाते हैं। इस पर राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुर,जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज सरपंच, सुंदर खटाना जिला कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र भाटी  जिला कार्यकारिणी सदस्य,नगर संयोजक सोनू योगी, नगर अध्यक्ष मोहित दक्ष, नगर कोषाध्यक्ष रविंद्र गौतम और, लीलू नागर,नरेंद्र सेक्रेटरी,जीत सिंह, महिपाल,अशोक,लेखराज प्रधान,सुभाष पंडित, सुनील नागर,  धर्मपाल प्रधान,बबलू कसाना,विकल नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।