BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

वातावरण की शुद्धि के लिए हर व्यक्ति को यज्ञ किए जाने पर ध्यान देना चाहिएः प0 शिव कुमार आर्य

 


कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ में आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिला महामंत्री प0 शिव कुमार आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता आर्य यज्ञमान रहे

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गुरूकुल मुशर्दपुर में आकर चल रहे कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ में आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिला महामंत्री प0 शिव कुमार आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता आर्य ने आहूति दी। गुरूवार को प0 शिव कुमार आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता आर्य कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ मे यज्ञमान के रूप में उपस्थित रहे। यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिला महामंत्री प0 शिव कुमार आर्य ने कहा कि दैनिक यज्ञ किए जाने से वातावरण शुद्ध होता है। किंतु आज वातावरण इतना प्रदूषित हां गया है कि सांस लेना तक दूश्वार होने लगा है। वातावरण की शुद्धि के लिए हर व्यक्ति को यज्ञ किए जाने पर ध्यान देना चाहिए। दैनिक यज्ञ वैदिक धर्म का मूल है। इस मौके प0 शिव कुमार आर्य की धर्मपत्नी व दीक्षा पब्लिक स्कूल सूरजपुर की प्रबंधक श्रीमती अनिता आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति में दैनिक यज्ञ मूल है। ऐसे में जब कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व को अपने आगोश में ले रखा है, यज्ञ किए जाने का महत्व और भी बढ जाता है। यज्ञ ब्रहमा सुखवीर मुनि ने यज्ञमान प0 शिव कुमार आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता आर्य का सर्वप्रथम पटका पहना का स्वागत किया और फिर गायत्री महायज्ञ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 22 अक्टूबर-2020 से लेकर 11 नवंबर-2020 तक 21 दिवसीय कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ का आयोजन मुशर्दपुर स्थित गुरूकुल में आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस मौके पर देवमुनि, आचार्य विद्यादेव, पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा आर्य वीरेश भाटी, आर्य समाज ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलामहामंत्री प0 मूलचंद आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष आर्य सागर खारी, सूरजपुर आर्य समाज के महामंत्री प0 धर्मवीर आर्य और सतीश नंबरदार,ज्ञानेंद्र आर्य, श्यौराज आर्य, महाशय किशनलाल आदि आर्यजनों ने महायज्ञ में आहूति दी।