BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विश्व शांति दिवस जूनियर हाईस्कूल भटटा में मनाया गया

 




विजन लाइव/दनकौर

दनकौर ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल भटटा में विश्व शांति दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण शर्मा ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर  मे अंतर्राष्ट्रीय  शांति  दिवस कार्यक्रम कोविड-19 का अनुपालन करते हुए भारत  स्काउट एवं गाइड  उत्तर प्रदेश के अहवान पर एक बेहतर विश्व का निर्माण शेपिग टू गेदर  के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।  उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड के  छात्रों  व अध्यापकों, अध्यापिकाओ, शिक्षा मित्रों के द्वारा मास्क  वितरण, देश मे शांति व एकता की  शपथ, वृक्षारोपण  कार्यक्रम किया गया। ग्रामीण मांगेराम व चरन सिंह विद्यालय  प्रबंध समिति  अध्यक्ष ने गीता कुमारी को शांति  पुरस्कार से सम्मानित  किया तथा  स्काउट गाइड के  छात्रों को  स्काउट की शपथ दिलाते हुए देश के प्रति  सेवा भाव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विनीत कुमार रावत, डा0 सारिका  गोयल, पारुल उपाध्याय, अशोक, गीता आदि मौजूद रहे।