BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

बरसात गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की टीम को फूल मालाओं व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया



गांवो की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराना करप्शन फ्री इंडिया का प्रमुख उद्देश्य. चौधरी प्रवीण भारतीय


विजन लाइव/दनकौर.
दनकौर ब्लॉक के बरसात गांव में ग्रामीणों द्वारा करप्शन फ्री इंडिया संगठन की समस्त टीम को फूल मालाओं व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। बरसात गांव निवासी रविंद्र नागर ने बताया कि आज गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की संपूर्ण टीम का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से बरसात गांव में मुख्य रास्ते पर पानी भरा होने के कारण लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था। पानी की समस्या के इस मुद्दे को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय ने  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष उठाया था। इसके पश्चात ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया। इसीलिए आज ग्रामीणों ने एक बैठक करके करप्शन फ्री इंडिया संगठन की संपूर्ण टीम का फूल.मालाओं व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर  करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है। संगठन के द्वारा क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उसका निवारण कराया जा रहा है और भविष्य में भी करप्शन फ्री इंडिया इसी प्रकार लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराता रहेगा। इस दौरान संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया, प्रेम प्रधान, अरुण नागर, रिंकू बैसला, अजय नागर, नीरज भाटी, लोकेश राठी, रविंद्र नागर, हरेंद्र गुर्जर, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।