BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयंती मनाई

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के कार्यालय डी- 161 अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने   पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इस मौके पर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीबों मे फल आदि बांटकर उनकी जयंती को मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, जिला महासचिव अब्बास और पुनीत कुमार, राजीव नागर, मनोज नागर, अनिल खारी, रवि बसोया आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।