BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

कोई भी परिंदा, पर नहीं मार पाएगा



आर0डब्ल्यू0ए0 के द्वारा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, यह मजबूत कदम
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
सेक्टर डेल्टा टू को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। आर0डब्ल्यू0ए0 महासचिव आलोक नागर ने बताया कि आर0डब्ल्यू0ए0 टीम और सिटी केबल के सहयोग से सेक्टरवासियों के सहयोग से सेक्टर के अंदर 17 से 18 पॉइंट पर कैमरे के पोल लगाए गए हैं। इन सभी पर कैमरे लगाए जाएंगे। सेफ्टी के लिए जाली बॉक्स भी लगवा दिया गया है। आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर के गेट नंबर 1 पर पूरे सेक्टर का कंट्रोल रूम बना दिया गया है, साथ ही गेट का सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है। आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर में केवल बिछाने का, पोल लगाने का, पोल पर जाली बॉक्स लगाने का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही पूरा सेक्टर सीसीटीवी कैमरे से लैस नजर आएगा। कोई भी परिंदा पर नहीं मार पाएगा, सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, यह मजबूत कदम आर0डब्ल्यू0ए0 के द्वारा कराया जा रहा है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }