BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिदू युवा वाहिनी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दनकौर ब्लॉक के चपरगढ गांव के प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण किया




कार्यकर्ता गांव-.गांव जाकर महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के पर्यावरण बचाओ- जल बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण करेंः चैनपाल प्रधान
विजन लाइव/दनकौर
मेरठ सहारनपुर संभाग प्रभारी डा0 योगेंद्र राणा एवं मेरठ मंडल विभाग प्रभारी प्रमोद सिंह के आदेशानुसार हिदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी मदन प्रधान के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ने मॉस्क लगाकर सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर दनकौर ब्लॉक के चपरगढ गांव के प्राथमिक विद्यालय मेंपर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने सभी ग्राम वासियों से अपील की कि महंत योगी आदित्यनाथ  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बहुत ही जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे सभी को लाभ मिल पा रहा है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि सभी कार्यकर्ता गांव-.गांव जाकर महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के पर्यावरण बचाओ- जल बचाओ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी सरंक्षक पूज्य बाबा योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की  कार्यशैली का ही परिणाम है। राज्य के हित और विकास को ध्यान में रखते हुए निरतंर नए अच्छे फैसले लिए जा रहे हैं। इससे आज उत्तर प्रदेश विकास की सीढियां चढते हुए विकास प्रदेश बनने लगा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ताकत बाबा योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ईश्वर इसी प्रकार प्रदान करता रहे। इस मौके पर जिला सह प्रभारी हिंदू आजाद खटाना, जिला उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, जिला सह मिडिया प्रभारी हरीश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुन्दर खटाना, जिला मंत्री  सतेंदर खटाना और भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मूलचंद, नीरज, बने सिंह, मोहित आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।