BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर गांव गांव जाकर किसान जगाओ किसान बचाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआतः गीता भाटी




5 अगस्त की पद यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर किसान एकता संघ की ग्राम खेड़ा मोहम्मदाबाद मे बैठक संपन्न

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
किसान एकता संघ की बैठक जेवर तहसील के ग्राम खेड़ा मोहम्मदाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर मनवीर सिंह व संचालन मंडल सचिव विजयपाल सिंह ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना प्राधिकरण के खिलाफ 5 अगस्त को किसान एकता संघ की तत्वावधान में होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर गांव गांव जाकर किसान जगाओ किसान बचाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। ज्यादा से ज्यादा से संख्या में ग्रामीण और किसान लोग आगामी 5 अगस्त को भाग लेकर पद यात्रा को सफल बनाएं। इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें अरविंद सिंह तहसील उपाध्यक्ष, तीरथ सिंह ग्राम अध्यक्ष, मनवीर सिंह ग्राम उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह ग्राम सचिव, विजय सिंह ग्राम महासचिव, विनोद सिंह सक्रिय सदस्य, पप्पू सिंह सक्रिय सदस्य, नानक सिंह सह कार्यकर्ता, सुधीर सिंह सक्रिय सदस्य, जीतू सिंह सक्रिय सदस्य,व अन्य सैकड़ों लोगों किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी नवयुक्ति पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन तथा किसान हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके जगदीश शर्मा, राम अवतार शर्मा, गवेन्द्र सिंह राजपूत मिर्जापुर, नितिन राजपूत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।