BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मजदूरों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा व सच की जीत होगीः जिलाध्यक्ष



गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डी- 161 अल्फा-1 पर अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चैधरी के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश सचिव विनीत चैधरी भी मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महासचिव विरेंद्र सिंह गुडडु ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान चलाएगी। कांग्रेस कार्यकर्तागण एक.एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि लाखो जरूरतमंदों को भोजन राशन पहुंचाने वाले और हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाल, गरीब मजदूरों के मद्दगार  कांग्रेस प्रदेश अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? यही है कि जरूरतमंदों की मद्द की, मजदूरों को राहत मिले, इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। प्रदेश सचिव विनीत चैधरी जी ने कहा गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक भाई बहनों को राहत मिले, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कान खोल कर सुन लें कि  कांग्रेस की मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा, हम सेवा कार्य और तेज कर रहे हैं, देश के इन निर्माताओं की जी जान लगाकर सेवा करेंग।े भाजपा सरकार दमन करें, हम सेवा करेंगे। जिला अध्यक्ष मनोज चैधरी  ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में 80 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी में राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मद्द की है। राज्य के 22 जिलों में साझी रसोई घर चलाया गया, 40 हाईवे स्टाॅल लगाकर नाश्ता खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हुआ और आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, बल्कि और अधिक सेवा कार्य जी जान लगाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मजदूरों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। सच की जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता के बाद जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग करेगी कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा किया जाए और कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। इस मौके पर शहर अध्यक्ष  शहाबुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेन्द्र नागर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला, आईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, पीसीसी सदस्य अजीत दौला, आईसीसी सदस्य राजकुमार, भारतीय प्रदेश सचिव सेवादल अशोक पंडित और दिनेश शर्मा, रवि भाटी, मोहम्मद आकिल, मुकेश शुक्ला, पीसीसी चंदरमल जीनवाल तथा रामभरोसे शर्मा, अब्बास हैदर, रिजवान चैधरी, शाहिद भाई, प्रवीण शर्मा, हेमचंद नागर, पारुल चैधरी, नरेंद्र भाटी, पुनीत कुमार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।