BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

करप्शन फ्री इंडिया ग्रेटर नोएडा शहर की कार्यकारिणी का विस्तार



करप्शन फ्री इंडिया की सदस्यता लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगः चौधरी प्रवीण भारतीय


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा फर्स्ट में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक आयोजित की गई और जिसमें ग्रेटर नोएडा शहर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय कुमार गुप्ता को ग्रेटर नोएडा शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन अजय नागर ने एवं बैठक की अध्यक्षता कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया ने की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डेल्टा फर्स्ट में संगठन की बैठक आयोजित की गई,इस बैठक में ग्रेटर नोएडा शहर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और संगठन की सदस्यता लेकर लोग राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयासरत हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर का अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार को और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता कों,उपाध्यक्ष बिजेंद्र नागर को एवं रामवीर चौहान सत्यवचन सिंह को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों  ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है, उस जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान अजय नागर, बॉबी गुर्जर, सचिन नागर, बिजेंद्र नागर, अंकित नागर, विनोद भाटी आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।