BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर श्रद्धा के साथ मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती, नेताओं ने किया नमन



इन्दर प्रधान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचितों के संघर्ष को याद किया गया, नेताजी के समाजवादी विचारों पर चलने का लिया संकल्प
 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में समाजवाद के पुरोधा, पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मृतियों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति में एक ऐसी शख्सियत रहे, जिन्होंने जीवनभर गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। देश की राजनीति में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के हित में लिए ऐतिहासिक निर्णय
प्रदेश सचिव यूथ सुभाष भाटी शहदरा एवं नवीन भाटी ने कहा कि नेताजी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा। देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल उनके सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और समाजवादी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उनके आदर्शों को आत्मसात करना और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }