BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की पहल, जीएल बजाज में कार्यशाला का शुभारम्भ


   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की समझ और जीवन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत ब्लॉक बिसरख की बालिका शिक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ बुधवार को जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यशाला में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और क्षमता संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) राकेश कुमार और जीएल बजाज के प्रोफेसर अनिल भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला के दौरान POCSO अधिनियम, अरमान मॉड्यूल, प्रगति के पंख, जीवन कौशल शिक्षा और चार नई कॉमिक बुक्स के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक एवं दार्शनिक सोच विकसित करने के विषयों पर जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर अर्चना पाण्डेय और ज्योतिर्मयी पाण्डेय ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया। अर्चना पाण्डेय ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (MHM) पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्व समझाया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह ने विद्यालयों में MHM कॉर्नर को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। जिला समन्वयक राकेश कुमार ने बालिकाओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। वहीं, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) विनय प्रकाश सिंह ने बालिकाओं के लिए संचालित विशेष योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बालिकाओं को न केवल शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करती हैं।
कार्यशाला में ब्लॉक नोडल अनीता यादव, एसआरजी कंचन बाला, एआरपी योगिता, रितु रतन सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }