BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जनगणना 2027: स्वगणना अभियान से जुड़ रहे सेलिब्रिटी, यू-ट्यूबर नितिन ने भी की लोगों से अपील


Special Story:--16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कराएं परिवार की जानकारी, एसीईओ सुमित यादव बोले- जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य, सभी निभाएं जिम्मेदारी
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
जनगणना 2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा में जागरूकता अभियान तेजी पकड़ रहा है। जनगणना के द्वितीय चरण के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में अब शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया से जुड़े चर्चित चेहरे भी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकप्रिय यू-ट्यूबर नितिन ने स्वयं स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेकर जिले के नागरिकों से भी इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने की अपील की है।
जनगणना के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे लोगों को अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने का अवसर मिल रहा है।
सेलिब्रिटी बन रहे जागरूकता अभियान की आवाज
स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ा जा रहा है। शहर के गणमान्य नागरिकों और सेलिब्रिटी की भागीदारी से इस अभियान को प्रोत्साहन मिल रहा है। यू-ट्यूबर नितिन ने भी स्वगणना पूरी कर लोगों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी जिम्मेदारी निभाएं और निर्धारित समय में स्वगणना प्रक्रिया पूरी करें।
एसीईओ सुमित यादव की नागरिकों से अपील
नगर जनगणना अधिकारी एवं एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सभी निवासियों से स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }