BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर कनारसी में भव्य समारोह, सुबह 10 बजे पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य


लोकेश प्रजापति एवं सत्येंद्र नागर ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सर्व समाज की सहभागिता की अपील
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ यीडा सिटी 
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती के अवसर पर 22 नवंबर को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव कनारसी में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह है और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था टोली के साथ बैठक की। बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, लोगों की सहभागिता तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
भारत सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे लोकेश प्रजापति ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका देश के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे महापुरुषों की स्मृतियों को संजोना, उनके संघर्ष एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा दिलाना हम सभी का दायित्व है।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर को कनारसी गांव में होने वाले जयंती समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि सर्व समाज के लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ा जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं सर्व समाज के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
इस मौके पर विजय प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, सुरेश प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, शिवा नागर, सतीश नागर, बाबा महरी, जनित नागर, प्रदीप नागर, बबली प्रजापति, पवन प्रजापति, गुड्डू, सुनील, सुखबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }