BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, विजन लाइव न्यूज़ परिवार ने भी दी शुभकामनाएं


  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के जन्मदिन पर रविवार को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, उद्यमियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
अमित उपाध्याय औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। उद्यमियों के हितों के प्रति उनकी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और सहयोगात्मक कार्यशैली ने उन्हें औद्योगिक जगत में विशेष पहचान दिलाई है।
जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की कामना की। दिनभर उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का आना-जाना लगा रहा। यह अवसर आपसी प्रेम, भाईचारे और औद्योगिक एकजुटता का प्रतीक बना।
विजन लाइव न्यूज़ परिवार ने भी अमित उपाध्याय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार की ओर से उम्मीद जताई गई कि वे आगे भी उद्यमियों के हितों की आवाज बुलंद करते हुए औद्योगिक क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर सुनील दत्त शर्मा, नरेश कुमार चौहान, राकेश अग्रवाल, अरविंद भाटी, बिरेंद्र कुमार रावल, धीरज शर्मा, दक्ष शर्मा, अतुल पंडित, अभिषेक शर्मा, सुभाष चौहान, सौरभ कुमार और मुकेश शर्मा सहित अनेक उद्यमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विजन लाइव  परिवार की ओर से अमित उपाध्याय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }