BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन



SIR पर उठे सवाल, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
“ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारों से गूंजा प्रदर्शन स्थल

रिपोर्ट:- मौहम्मद इल्यास "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर 

सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सीटू, जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा एवं विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दे उठाए।

प्रदर्शन के दौरान “लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां दर्ज कराते हुए मतदाता सूची से हटे नामों की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, नए मतदाताओं के पंजीकरण को सरल बनाने तथा निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति एवं जवाबदेही से जुड़े प्रावधानों में पारदर्शिता की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम में किसान सभा अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, सीपीएम जिला सचिव रामसागर, सीपीआई नेता कामरेड बृजेश कुमार, सीटू जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, महामंत्री रामस्वारथ, अशोक कुमार, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान, मतदाता अधिकार और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका शांतिपूर्ण संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।




.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }