BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सिसाना में गूंजे भक्ति के स्वर, धूमधाम से निकली श्रीजी की भव्य वार्षिक रथयात्रा



चंद्रप्रभु नवग्रह जैन मंदिर से निकली रथयात्रा, धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Vision Live / बागपत
श्री 1008 चंद्रप्रभु नवग्रह जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र सिसाना में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। रथयात्रा के दौरान सिसाना गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीजी की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक बोलियां लगाई गईं। श्रीजी की बोली 15,000 रुपये में पंकज जैन एवं अरिहंत जैन, सिसाना वालों ने ली। वहीं सारथी की बोली 21,000 रुपये में सत्येंद्र कुमार जैन एवं आकाश जैन, सिसाना वालों ने ली।
इसी क्रम में कुबेर की बोली 12,000 रुपये में राजा जैन एवं भारती जैन तथा जिनवाणी की बोली 5,100 रुपये में राजा जैन एवं भारती जैन ने ली। वहीं चंवर की दो बोलियां 6,200 रुपये में पारस जैन एवं वासु जैन (राजा जैन) ने लीं।
बोलियों के उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान श्रीजी को रथ में विराजमान कराया गया। इसके बाद बैंड-बाजे और धार्मिक जयघोष के बीच भव्य रथयात्रा सिसाना गांव की विभिन्न गलियों से निकाली गई। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक वातावरण में सहभागिता की।
पाडु्कशीला पर हुआ अभिषेक
रथयात्रा के दौरान श्रीजी का पाडु्कशीला पर विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया गया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भगवान श्रीजी को पुनः मंदिर में विराजमान कराया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग पर भक्ति एवं धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन पंडित मयंक जैन ने किया। इस अवसर पर पत्रकार विपुल जैन, सुनील जैन मेडिकल स्टोर वाले, अनिल जैन बैंक वाले, प्रहलाद जैन बड़ा बाजार बागपत, सत्येंद्र जैन, पंकज जैन, राजा जैन, भारती जैन, वासु जैन, पारस जैन, रूबी जैन, पूनम जैन, संतोष जैन, अमित जैन मिलन फोटो स्टूडियो, विकास जैन कोयले वाले, राजीव जैन उर्फ राजू बागपत, अंकित जैन, गौरव जैन, अंशुल जैन, आकाश जैन, हिमांशु जैन, चिन्टू जैन, अजय जैन, ऋषभ जैन, सुरेंद्र जैन, अरिहंत जैन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रथयात्रा महोत्सव के सफल आयोजन से सिसाना के जैन समाज में उत्साह का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी के दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }