BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सविंदर भाटी को भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, आवास पर पहुंचकर दी बधाई



बिलासपुर में हुआ भव्य स्वागत, समाज के उत्थान और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सविंदर भाटी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान का सम्मान बताया।
इसी क्रम में नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन पति एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय मंत्री संजय भैया के नेतृत्व में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सविंदर भाटी के आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।
स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कसाना, कोषाध्यक्ष रवि टाइगर, प्रदेश मंत्री प्रदीप सरपंच तथा प्रदेश मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी बबलू गुर्जर शामिल रहे। इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और समाजसेवी भी मौजूद रहे।
‘सर्व समाज का विकास ही मेरा संकल्प’
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह समाज के उत्थान और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। सर्व समाज का विकास करना और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका संकल्प है।
संजय भैया बोले—सविंदर भाटी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
चेयरमैन संजय भैया ने कहा कि सविंदर भाटी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से गुर्जर समाज के साथ-साथ सर्व समाज में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने सविंदर भाटी को मिलनसार, समर्पित और कुशल नेतृत्व क्षमता वाला कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन में उनकी भूमिका पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सविंदर भाटी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों में पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे।
शीर्ष नेतृत्व के फैसले की सराहना
देवेंद्र कसाना, रवि टाइगर, प्रदीप सरपंच और बबलू गुर्जर ने संयुक्त रूप से सविंदर भाटी की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सविंदर भाटी का प्रभाव उत्तर प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सविंदर भाटी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विशेष बात: भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सविंदर भाटी के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }