BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा में गणेश वंदना के साथ श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ, पूर्व कमिश्नर सुदेश शर्मा ने किया उद्घाटन


साइट-4 में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुई रामलीला, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन; दर्शकों के लिए 12 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था
    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / श्री रामलीला कमेटी ,साइट-4, सेंट्रल पार्क, ग्रेटर नोएडा
 ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन का सोमवार को गणेश वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर एवं नॉर्दर्न रेलवे की पूर्व स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला मंचन की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि प्रथम दिन की लीला गणेश वंदना से प्रारंभ हुई। इसके बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को प्रभु श्रीराम की कथा सुनाई। वहीं, नारद मुनि भजन गाते हुए पृथ्वी भ्रमण पर निकले। दूसरी ओर रावण, कुंभकरण और विभीषण ने ब्रह्मा जी की तपस्या कर वरदान प्राप्त किए।
लीला के अगले प्रसंग में नारद मुनि हिमगिरि पर्वत पर तपस्या में लीन हो गए। उनकी तपस्या देखकर इंद्र भयभीत हो उठा। उधर, वरदान प्राप्त करने के बाद रावण ने धरती पर अत्याचार शुरू कर दिए। राक्षसों के अत्याचार से परेशान ऋषि-मुनियों ने भगवान विष्णु से रक्षा की गुहार लगाई। इस पर भगवान विष्णु ने प्रकट होकर उन्हें आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही पृथ्वी पर अवतार लेकर उनके कष्टों का निवारण करेंगे।
13 अक्टूबर को होगा श्रीराम जन्म का मंचन
कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि मंगलवार, 13 अक्टूबर को रावण-वेदमती संवाद, विष्णु-कौशल्या संवाद, श्रीराम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध और सुबाहु वध सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि 12 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन का आयोजन होगा।
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर लगभग 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वीआईपी क्षेत्र में सोफे और सामान्य क्षेत्र में कुर्सियां लगाई गई हैं। रामलीला में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, जहां पहले आने वाले दर्शकों को पहले सीट मिलेगी। हालांकि, वीआईपी बैठने की व्यवस्था के लिए पास अनिवार्य है।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन के साथ कमेटी की ओर से भी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, ताकि मेले और रामलीला के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस अवसर पर सरदार मनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल प्रधान, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, केके शर्मा, अमित गोयल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अनिल कसाना बदौली, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, अतुल जैन, सुरेश गर्ग (मोनू), विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू, दीपक, राहुल, अनुज, प्रभाकर देशमुख, प्रमोद मास्टर सहित कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }