BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

डूंगरपुर गांव में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, कई किसान संगठनों ने दिया समर्थन


रिपोर्ट:- मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"/ डूंगरपुर रिलका 
दनकौर, डूंगरपुर गांव के समीप क्षेत्रीय किसानों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि 5 अक्टूबर से दनकौर अनाज मंडी के समीप शुरू किया गया यह धरना मांगों के समाधान तक जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता चरण सिंह ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि अभी तक यमुना प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं।
किसानों की प्रमुख मांगों में आबादी मामलों का निस्तारण, शिफ्टिंग के प्लॉट उपलब्ध कराना और गांव के चारों ओर लाल डोरा निर्धारित करना शामिल हैं।
किसानों ने बताया कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही महापंचायत की घोषणा की जाएगी।
किसान संगठनों का समर्थन
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक मंच के सैकड़ों पदाधिकारी बॉबी नागर के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर भी अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
किसानों के अनुसार, इससे पहले भी कई किसान संगठनों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना, किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष दया प्रधान, रामवीर सिंह, हेमराज कसाना, नीरज कसाना, अतर सिंह प्रधान, सरजीत कसाना, पीतम सिंह, उधम कसाना, श्याम सिंह, प्रेम सिंह, पंकज कसाना, प्रताप कसाना, प्रकाश कसाना, बलजीत हवलदार, रविंद्र कसाना सहित सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }