BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय भाषा उच्चारण प्रतियोगिता में खुशी मलिक ने हासिल किया प्रथम स्थान



किसान इंटर कॉलेज, पारसौल की कक्षा 10-C की छात्रा ने विद्यालय का नाम किया रोशन

रिपोर्ट:- मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"

Vision Live News | यीडा सिटी

 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर में पहली बार आयोजित जिला स्तरीय भाषा उच्चारण प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, पारसौल की कक्षा 10-C की छात्रा कुमारी खुशी मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

खुशी मलिक, धर्मेंद्र सिंह मलिक की पुत्री हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने अपने उत्कृष्ट भाषा उच्चारण एवं प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से किसान इंटर कॉलेज, पारसौल में खुशी का माहौल है।

छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह एवं प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने हिंदी विषय के सहायक अध्यापक विजय कुमार तथा छात्रा कुमारी खुशी मलिक को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने खुशी मलिक की उपलब्धि को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी से उनकी भाषा, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद मिलती है।

खुशी मलिक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }