BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

गांधी जयंती पर संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सामाजिक न्याय और महिला भागीदारी पर डॉ. शशि यादव ने रखी बात


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ नई दिल्ली
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को Constitution Club of India, Rafi Marg, New Delhi के Speaker Hall में सामाजिक न्याय, महिला भागीदारी और जातीय जनगणना 2027 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. शशि यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महिलाओं की आवाज़ दर्ज होना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।
चर्चा में आगामी जनगणना 2027 में SEBC/OBC/BC की जातिगत गणना, जनगणना फॉर्म में संबंधित श्रेणियों के लिए पारदर्शी डेटा प्रणाली एवं विकल्प उपलब्ध कराने तथा जातीय आंकड़ों के संकलन और प्रकाशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
डॉ. शशि यादव ने कहा कि यह विषय केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि सही और विश्वसनीय आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, रोजगार, बजट, सरकारी योजनाओं और प्रतिनिधित्व में हिस्सेदारी से जुड़े सवालों से भी जुड़ा है।
🌸 नारी शक्ति की आवाज़
“नारी जब अपने हक़ की बात करती है, तो आने वाली पीढ़ियों की राह आसान करती है।”
इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।
डॉ. शशि यादव
जिला अध्यक्ष — समाजवादी पार्टी महिला सभा, गौतम बुद्ध नगर
प्रदेश अध्यक्ष — अखिल भारतीय यादववंशी महासभा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महासचिव — OBC Federation of India



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }