BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

रामजी लाल सुमन के दौरे को लेकर सपाइयों ने की बैठक


   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आगामी बुधवार को होने वाले जनपद गौतमबुद्ध नगर दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, सूरजपुर में पार्टी के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने की।
बैठक में रामजी लाल सुमन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के साथ-साथ आगामी विधानसभा परिषद सदस्य चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन बुधवार को सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे तथा आगामी 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित विशाल दलित सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी अनुषांगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों को अपनी-अपनी कार्यकारिणियों को सक्रिय और व्यवस्थित करने के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में संगठन को बूथ एवं क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर परमेन्द्र भाटी एडवोकेट, विनोद लोहिया, दीपक नागर, बबली भाटी, मोहित नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, शशि यादव, अकबर खान, सुनील बदौली, विनीत यादव, अनिल प्रजापति, प्रशांत भाटी, अमित रौनी, हरवीर प्रधान, हुकुम सिंह भारती, हैप्पी पंडित, जगदीश सेन, विशेष मुखिया, लखन जाटव, प्रेमचंद भाटी, अशोक निमेष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }