BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

शिक्षा के साथ जीवन कौशल और खेलों में उत्कृष्टता की पहचान, श्योरान इंटरनेशनल स्कूल को मिले तीन प्रतिष्ठित सम्मान




Brainfeed Edu Expo Global School Excellence Awards 2026 में स्कूल की उपलब्धियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/  ग्रेटर नोएडा
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि का अवसर है। स्कूल को Brainfeed Edu Expo Global School Excellence Awards 2026 में शिक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। स्कूल को Life Skills, Values & Citizenship Education, Student Well-Being & Happiness तथा Sports, Physical Education & Fitness Excellence की श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुए।
इन सम्मानों को स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जीवन कौशल, मूल्यों, मानसिक प्रसन्नता और शारीरिक फिटनेस को लेकर किए जा रहे प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
समग्र शिक्षा पर विशेष जोर
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल की ओर से कहा गया कि आधुनिक शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है। इसी सोच के तहत स्कूल में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, सामाजिक जिम्मेदारी और मूल्यों पर लगातार काम किया जा रहा है।
Student Well-Being & Happiness के क्षेत्र में मिला सम्मान विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण तैयार करने के प्रयासों को रेखांकित करता है। वहीं, Sports, Physical Education & Fitness Excellence की श्रेणी में मिली मान्यता विद्यार्थियों के शारीरिक विकास और खेल गतिविधियों को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।
सम्मानों से बढ़ा स्कूल परिवार का उत्साह
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ये सम्मान केवल संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे श्योरान परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। स्कूल का कहना है कि इन उपलब्धियों से शिक्षा में नवाचार, समग्र विकास और विद्यार्थियों के लिए प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण सीखने का वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी।
Brainfeed Edu Expo Global School Excellence Awards 2026 में मिली यह पहचान श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ जीवन कौशल, मूल्यों, स्वास्थ्य, खुशी एवं खेलों से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देती है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }