BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में AI पर विशेष कार्यशाला का आयोजन


शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीकों और शैक्षिक उपयोग की दी जानकारी
     मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
 ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में Digital Learning Day (DLD) के अंतर्गत Artificial Intelligence (AI) विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके प्रभावी और रचनात्मक उपयोग को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बताया कि Artificial Intelligence क्या है, यह किस प्रकार कार्य करता है और बदलते शैक्षिक परिवेश में AI का उपयोग किस तरह शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने विभिन्न AI Tools का Live Demo भी प्रस्तुत किया, जिससे शिक्षकों को तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को समझने का अवसर मिला।
कार्यशाला में Industry Experts के रूप में गुलशन बजाज, प्रदीप चाबड़ा और विकास कालरा ने AI से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की। वहीं Educator संगीता रानी ने शिक्षा के क्षेत्र में AI के उपयोग और शिक्षकों के लिए इसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे।
विद्यालय के Chairman योगेश भाटी ने कहा कि भविष्य AI का है और इसलिए शिक्षकों का समय के साथ आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक का उचित उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए सीखने के नए अवसर उपलब्ध करा सकता है।
कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और AI से संबंधित विभिन्न जानकारियों को समझने के साथ-साथ विशेषज्ञों से अपने सवाल भी पूछे। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के बदलते स्वरूप और AI की संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में मदद करते हैं और विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }