BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

थाई मंत्री के दौरे से IHE 2026 को मिला वैश्विक आयाम, भारी बारिश भी नहीं रोक सकी हॉस्पिटैलिटी उद्योग का उत्साह

रिपोर्ट: मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"
Vision Live News / ग्रेटर नोएडा
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि देखने को मिली, जब थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध माननीय मंत्री Napintorn Srisunpang ने अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक्सपो का दौरा किया। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया और प्रदर्शनी का भ्रमण कराया।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद एक्सपो में होटल उद्योग, रेस्टोरेंट, कैफे, रिसॉर्ट, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, शेफ्स, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इससे स्पष्ट हुआ कि IHE 2026 हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए देश का प्रमुख बिजनेस और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बन चुका है।
तीसरे दिन IIID Trade Connect 2026 और Hospitality Design Symposium 2026 विशेष आकर्षण रहे। "Bridging the Gap" विषय पर आयोजित सत्रों में डिजाइन, तकनीक और हॉस्पिटैलिटी के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। IIID के चेयरमैन हेमंत सूद ने कहा कि आधुनिक हॉस्पिटैलिटी में डिजाइन केवल सुंदरता नहीं बल्कि बेहतर अनुभव और व्यवसायिक दक्षता का आधार बन चुका है।
Master Bakers Challenge India 2026 में देशभर के बेकिंग विशेषज्ञों ने Fougasse, Baguette, Bruschetta, Quiche, Pizza और Freestyle Sweet Cranberries Pizza जैसी श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं शेफ वैभव कौशिक, भरत अलघ और नंदलाल की कुलिनरी मास्टरक्लास प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
हैमर मैगज़ीन के एडिटर रजत तनेजा ने कहा कि IHE आज उद्योग के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाकर नए व्यावसायिक अवसर और साझेदारियां विकसित कर रहा है। वहीं Indeva Hotels & Resorts के COO बरुन गुप्ता ने कहा कि बदलते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई तकनीक, डिजाइन और ऑपरेशनल समाधान समझने के लिए IHE जैसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।
पूरे दिन प्रदर्शनी में होटल सप्लाई, किचन टेक्नोलॉजी, फूड सर्विस, बेकरी उपकरण, इंटीरियर डिजाइन और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस से जुड़े स्टॉलों पर खरीदारों और उद्योग विशेषज्ञों की अच्छी भीड़ रही। प्रदर्शकों और खरीदारों के बीच कई नए व्यावसायिक संपर्क और साझेदारी के अवसर भी बने।
तीन दिनों की मजबूत भागीदारी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, ज्ञान-विनिमय और बिजनेस नेटवर्किंग के साथ IHE 2026 भारत के हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे प्रभावशाली वार्षिक आयोजनों में अपनी पहचान और मजबूत करता नजर आ रहा है।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }