BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा




प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने की नियुक्ति, युवाओं, किसानों और छात्रों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर | रिपोर्ट: मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए युवा नेता एवं ग्राम साकीपुर निवासी प्रतीक भाटी उर्फ 'बबली' को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल द्वारा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए की गई है।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रतीक भाटी लंबे समय से समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पार्टी के विभिन्न जनआंदोलनों, सामाजिक अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में लगातार भागीदारी करते रहे हैं। किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी वे समय-समय पर आंदोलन और जनसंपर्क अभियान का हिस्सा रहे हैं।

इन दिनों दादरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता अक्षय चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही "दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा" में भी प्रतीक भाटी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा जिले में छात्रों के हितों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों, किसानों के धरना-प्रदर्शनों तथा अन्य जनहित के आंदोलनों में भी उनकी लगातार भागीदारी रही है।

संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद

पार्टी नेताओं का मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति के तहत की गई यह नियुक्ति गौतमबुद्ध नगर में लोहिया वाहिनी को नई मजबूती प्रदान करेगी। संगठन को उम्मीद है कि प्रतीक भाटी के नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में गति मिलेगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

नियुक्ति की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों ने फोन एवं अन्य माध्यमों से प्रतीक भाटी को बधाई दी।

इस अवसर पर राजकुमार भाटी, विनोद लोहिया, एडवोकेट विक्रम (सफीपुर), इंदर प्रधान, सुधीर भाटी, जगबीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, रोहित मत्ते गुर्जर, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, हैप्पी पंडित, मनदीप भाटी सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी गौतमबुद्ध नगर में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और अधिक मजबूती मिलेगी।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }