मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
 राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (रानद) ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए दनकौर निवासी भारत मित्तल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्दोष त्यागी की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत मित्तल को पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई और संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जिले में पार्टी को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भारत मित्तल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का कार्य करेंगे।
भारत मित्तल ने कहा, "मैं राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्दोष त्यागी जी तथा पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।"
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भारत मित्तल के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाया जाएगा।