BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

लुक्सर जेल में इनर व्हील क्लब का अनूठा सेवा अभियान: महिला बंदियों के लिए किया गौदान, सिलाई केंद्र को मिले पंखे

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट-301 ने रविवार को जिला कारागार (लुक्सर जेल), गौतमबुद्ध नगर में एक प्रेरणादायी सेवा अभियान का आयोजन किया। महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से एक दुग्ध देने वाली गाय का गौदान किया गया। साथ ही महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भी भेंट किए गए।
क्लब की अध्यक्ष अंकिता सिंह ने अपने करकमलों से गौदान करते हुए कहा कि "जेल में बंद महिलाएँ भी हमारी ही तरह इंसान हैं। यदि हम उनके जीवन में आशा, सम्मान और सहयोग का संचार कर सकें तो इससे बड़ा धर्म कोई नहीं। समाज के हर उस व्यक्ति तक सहायता पहुंचनी चाहिए, जिसे हमारी आवश्यकता है।" उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।
क्लब की एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर संजय साहि, एमआईटी मुरादाबाद के निदेशक डॉ. रोहित तथा रोहित निगम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य बंदियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल एवं संतोष गुप्ता ने भी गौदान में सहभागिता निभाते हुए गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके अतिरिक्त समाजसेवी अंजू गर्ग ने महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट किए, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में क्लब की आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंघला, एडवाइजर करुणा भल्ला, सोनिका, दीपा, डॉ. ईहा, अनीता साही तथा सचिव शैली गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह एवं सचिव शैली गर्ग को इस संवेदनशील एवं प्रेरणादायी पहल के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी समाज सेवा और मानव कल्याण के ऐसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता रहेगा।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }