BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जन्मदिवस पर आत्मीय स्वागत एवं शुभकामनाओं का मिला स्नेह, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य अभिनंदन

  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ सूरजपुर (गौतमबुद्धनगर)
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य पंडित सत्यपाल शर्मा ने रविवार को अपना 44वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पंडित सत्यपाल शर्मा का जन्म 28 जून 1982 को हुआ था। वर्तमान में वह भाजपा, जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ-साथ अखिल भारतीय मैथिली ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं।
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम पलवल धर्मशाला में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात कोसी, बरसाना, चिकसौली, पल्सो सहित विभिन्न स्थानों पर समाज के गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अनेक वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मित्रों और समर्थकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, स्नेह और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर पंडित सत्यपाल शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, वरिष्ठजनों, मित्रों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भगवान श्री राधा-कृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि भविष्य में भी वे समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
विजन लाइव परिवार भी इस शुभ अवसर पर पंडित सत्यपाल शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }