BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

रजनीकांत भारद्वाज बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

Vision Live / दादरी
समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनटीपीसी टाउनशिप निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनीकांत भारद्वाज को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी द्वारा की गई।
रजनीकांत भारद्वाज लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी लगन, निष्ठा और निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
जिला सचिव बनाए जाने पर रजनीकांत भारद्वाज ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा।”
इस नियुक्ति पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया, जिला उपाध्यक्ष विक्रम टाइगर, सुरेन्द्र नागर, अनूप तिवारी, कृष्णा चौहान, लोकेन्द्र यादव, दीनदयाल शर्मा, विजेंद्र चौहान और हरवीर प्रधान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्थानीय स्तर पर इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }