BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

“12 साल बेमिसाल” : दादरी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल पर भव्य चित्र प्रदर्शनी

📍 दादरी | Vision Live News
✍️ मौहम्मद इल्यास “दनकौरी”
दादरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं आकर्षक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन उपरांत जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, आधारभूत ढांचे के तीव्र विस्तार, गरीब कल्याण योजनाओं तथा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार करता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनजागरण का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए युवा पीढ़ी को देश की विकास यात्रा से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
“12 साल—विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित आकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और देश की प्रगति से प्रेरणा प्राप्त करें।
प्रदर्शनी के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल एवं सह-संयोजक देवेंद्र बैंसला को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत नागर, अरुण प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी गोयल, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभासद पीयूष गर्ग, केशव गोयल, रामनिवास विधुड़ी, संजय शर्मा, पुनीत गर्ग, संगीता रावल, राजकुमारी शर्मा, विनोद प्रजापति, नगर महामंत्री अभिषेक कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
यह प्रदर्शनी न केवल सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ने और विकास की इस यात्रा का सहभागी बनने के लिए प्रेरित भी करती है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }