BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

चिलचिलाती गर्मी में राहत: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने ठेली-पटरी वालों को बांटी कमर्शियल छतरियां


📍 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा

भीषण गर्मी के बीच रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने समाज के उस वर्ग के लिए सराहनीय पहल की, जो दिनभर खुले आसमान के नीचे मेहनत करता है। क्लब द्वारा जगत फार्म, रामपुर, अल्फा और डेल्टा क्षेत्रों में ठेली-पटरी लगाने वाले लोगों को धूप से बचाव के लिए कमर्शियल छतरियां वितरित की गईं।

क्लब सदस्य तरंग तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन कामगारों को राहत पहुंचाना है, जो तेज धूप और गर्मी में भी अपने रोज़गार के लिए लगातार मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सुविधाएं भी ऐसे लोगों के लिए बड़ा सहारा बनती हैं।

छतरियां प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इसे उनके लिए बेहद उपयोगी बताया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल सहित मुकुल गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, मोहित बंसल, चेतन शर्मा, हर्ष गुप्ता और तरंग तायल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

रोटरी क्लब का यह कदम न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सामूहिक प्रयासों से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }