BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह का भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण पर हुई सार्थक चर्चा

    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रियंका अत्री के नेतृत्व में आज ग्रेटर नोएडा स्थित उनके कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव महेश आर्य, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व अध्यक्ष हरिओम भाटी, अनीता चौधरी, रूवी जादौन, रिजवाना मेवाती, गजेन्द्र अत्री, सिवचरन अत्री, जिला उपाध्यक्ष अतुल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र तालान, गिरीश अत्री सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
इस दौरान आयोजित बैठक में महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। “नारी शक्ति वंदन” जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा करते हुए महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई। पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर सहमति बनी।
प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक और संगठित संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।