BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “डिबग योर माइंड” सत्र का सफल आयोजन

📰 Vision Live / ग्रेटर नोएडा
 आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के भाभा हॉल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु “डिबग योर माइंड” विषय पर एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रेरित करना था।
सत्र की मुख्य वक्ता क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अंजु सिंह ने प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और शैक्षणिक व व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं स्टाफ की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने सत्र को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में कॉलेज प्रशासन ने दोहराया कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे एक स्वस्थ, सहयोगी और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।