BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

श्री राम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के सानिध्य में भव्य जागरण, भक्ति में डूबा ग्रेटर नोएडा


   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा 
अल्फा-1 स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री राम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में श्री हनुमत जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित विशाल जागरण एवं भंडारा भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर देर रात तक भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा।
आयोजन के दौरान लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, अनुशासन और भव्यता ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परम श्रद्धेय सांवरमल गोयल गुरु जी द्वारा बाबा की पावन दिव्य ज्योत का प्रज्ज्वलन रहा। इस दिव्य ज्योत के दर्शन मात्र से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं।
भक्ति संध्या में देशभर से आए ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ज्योति माही (बनारस), विष्णु बुजावासी (वृंदावन), शर्मा सिस्टर्स (कानपुर), कुमकुम सूर्यवंशी (खुर्जा) और छोटी सपना (अमरोहा) ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। “जय श्री राम” और “बाबा की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस सफल आयोजन को भव्य स्वरूप देने में संदीप गोयल, नवीन कुलश्रेष्ठ, नितिन संगल, निर्देश मित्तल, सुभाष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सरोज गुप्ता, रवी गुप्ता सहित अनेक सेवादारों और श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
यह भव्य जागरण न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता, सहयोग और सामूहिक एकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर गया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }