BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा)
भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल द्वारा जिला कार्यालय सूरजपुर में एक भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सतपाल शर्मा एवं ठाकुर ओम पाल सिंह द्वारा भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा।
मुख्य वक्ताओं में योगेश शर्मा, बालेन्द्र मिश्रा, पंडित राजेश ठेकेदार एवं राजेश शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, पराक्रम और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर सुनील सोनिक, महेश शर्मा, राहुल पंडित, अमित सिंह, प्रेमवीर शर्मा, चेतन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के जिला अध्यक्ष वृजानन्द शर्मा ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का समापन “भगवान श्री परशुराम की जय” के जयघोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }