BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नारी सम्मान के मुद्दे पर सड़कों पर उतरीं महिलाएं” — बादलपुर मंडल में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा

🚩 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर)
भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर मंडल के अंतर्गत छपरौला गांव में मंगलवार को महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों को लेकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व महामंत्री राहुल त्यागी ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता बादलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने की। पदयात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के आह्वान पर आयोजित की गई।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को सीमित किया और उन्हें आगे बढ़ने से रोका। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और 33% आरक्षण जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं।
वहीं, मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी का अपमान, राष्ट्र का अपमान है और भाजपा इस अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर महिलाओं के सम्मान की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और नारी सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद की। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामेंद्र नागर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर, राकेश शर्मा, सचिन नागर, विजयपाल मुकदम, जयकांत तिवारी, मोनू कश्यप, नवीन चौधरी, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह पदयात्रा क्षेत्र में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसने स्थानीय स्तर पर एक मजबूत संदेश देने का काम किया।