BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में युवती के लापता होने का मामला: परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही युवती की तलाश में कोई ठोस कार्रवाई की है।
पीड़ित पिता, जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि 9 अप्रैल की सुबह उनकी बेटी को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया।
परिवार का यह भी कहना है कि घटना में युवक के कुछ परिजन भी शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद परिजन उसी दिन स्थानीय थाना पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें वापस भेज दिया।
अगले दिन संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी गई, परंतु परिवार के अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। युवती की तलाश को लेकर परिवार लगातार चिंता में है और उन्होंने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।