BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गांव चलो अभियान के तहत नरेंद्र भाटी डाढ़ा का जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ जेवर विधान सभा-63 
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत जेवर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने कासना मंडल के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क कर संगठन को मजबूती देने का संदेश दिया। इस क्रम में उन्होंने ग्राम दादूपुर, इमलिया एवं दाउदपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।
इन गांवों में आयोजित जनसभाओं में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नरेंद्र भाटी डाढ़ा का स्वागत किया। स्वागत के दौरान फूलों की वर्षा, माल्यार्पण एवं पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गांव चलो अभियान” का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीते वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्र सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर ठोस कदम उठा रही है।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है और उनके सहयोग से ही भाजपा निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीप नगर, सुल्तान नागर, योगेश नागर, जितेंद्र नागर, प्रिंस गोस्वामी, पुनीत नागर, विनीत नागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।