BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रूहानियत और प्यार का संगम: ‘अनुभा’ का रोमांटिक सॉन्ग “धूप में साया बनके” 1 मई को रिलीज

मुंबई। रोमांस और रूहानियत से सजी वेबसीरीज़ “अनुभा” का बहुप्रतीक्षित गाना “धूप में साया बनके” 1 मई को Highflyer Records के आधिकारिक यूट्यूब चैनल सहित सभी प्रमुख डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। यह गीत प्यार की गहराई, सुकून और भावनाओं की नज़ाकत को संगीत और खूबसूरत दृश्यों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास करता है।
इस प्रोजेक्ट को Royal Memories Films और BR International Film Production ने प्रोड्यूस किया है। निर्माता Rajiv Maclay और निर्देशक Rajiv Behera का मानना है कि यह ट्रैक दर्शकों को एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला अनुभव देगा।
गाने का संगीत Vishal-Akash (धनेलिया ब्रदर्स) ने तैयार किया है, जिसमें Akash Dhanellia की मखमली आवाज़ श्रोताओं को एक अलग ही एहसास से रूबरू कराती है। वहीं, Piyush Parag के जज़्बाती और दिल को छूने वाले बोल इस गीत को और भी खास बनाते हैं।
वीडियो की सिनेमैटोग्राफी Ranjan Kumar Kamila ने की है, जो हर फ्रेम को विजुअली आकर्षक बनाती है। ऑन-स्क्रीन जोड़ी Ratikant Kamila और Jessica Harrison की केमिस्ट्री भी इस गाने का मुख्य आकर्षण है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सक्षम नजर आती है।
“धूप में साया बनके” प्यार, साथ और भरोसे की उस भावना को दर्शाता है, जो हर रिश्ते को खास बनाती है। Highflyer Records के बैनर तले रिलीज होने जा रहा यह गीत दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने की पूरी क्षमता रखता है।
फिल्मी डेस्क