BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

याकूतपुर दलेलपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान भारत सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"
गौतमबुद्धनगर | ग्राम याकूतपुर दलेलपुर
ग्राम याकूतपुर दलेलपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान भारत सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने नव-निर्वाचित प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रति विश्वास व समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वरिष्ठ पदाधिकारी राजे प्रधान, सरजीत नागर समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भारत सिंह और सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर, फूलमालाओं और नोटों की हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान भारत सिंह ने कहा कि वे गांव के सर्वांगीण विकास, किसानों की समस्याओं के समाधान और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी दोहराया।
भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने भारत सिंह को जीत की बधाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व से ही गांवों का वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने ग्राम प्रधान को हर जनहित के मुद्दे पर संगठन का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को विकास के नए पथ पर ले जाने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्द, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।