BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026: फिट इंडिया की ओर एक और कदम, 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से होगी शुरुआत


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं सक्षम  स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित प्रेस मीट में बहुप्रतीक्षित मिनी मैराथन “नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026” की विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई। इस आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
प्रेस मीट के दौरान बताया गया कि नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 5:00 बजे न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से किया जाएगा। इस फिटनेस रन में 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी की दौड़ शामिल की गई है, ताकि सभी आयु वर्ग और विभिन्न फिटनेस स्तर के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकें।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, गुडी बैग, नाश्ता, गिफ्ट वाउचर और ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। वहीं विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूरे रूट पर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
प्रेस मीट में न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बिजेंद्र सिंह, सीईओ जितेंद्र सिंह, जनरल मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज सिंह, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर/प्रिंसिपल प्रियंका रावत, स्पोर्ट्स डायरेक्टर महेश शर्मा, सक्षम स्पोर्ट्स, ईएफसी जिम (EFC Gym) के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत के दौरान आयोजकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है और लोगों में इस फिटनेस रन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इस आयोजन को सफल बनाने में ईएफसी जिम, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल और स्पोर्ट्स एरीना का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं सक्षम स्पोर्ट्स का यह संयुक्त प्रयास नोएडा को एक फिट, स्वस्थ और जागरूक शहर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है।