BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शारदा स्कूल ऑफ़ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च, शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा B.Sc. नर्सिंग छात्रों का लैंप लाइटिंग एवं शपथ-ग्रहण समारोह


    Vision Live / ग्रेटर नोएडा
शारदा स्कूल ऑफ़ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च, शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा आज B.Sc. नर्सिंग छात्रों का लैंप लाइटिंग एवं शपथ-ग्रहण समारोह अत्यंत श्रद्धा, पवित्रता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह अवसर छात्रों के नर्सिंग पेशे में औपचारिक प्रवेश का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पौधे की प्रतीकात्मक सिंचाई से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ ली और मानवीय सेवा, करुणा एवं पेशे के नैतिक सिद्धांतों को निभाने का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि डॉ. लथा वेंकाटेशन का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लथा वेंकाटेशन, प्राचार्य, AIIMS नई दिल्ली उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का पवित्र आह्वान है।
उन्होंने नर्सों की कार्य परिस्थितियों, वेतन और मानसिक स्वास्थ्य सहायता को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


प्रो-चांसलर वाई.के. गुप्ता का मार्गदर्शन

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर वाई.के. गुप्ता ने नर्सिंग में सहानुभूति, सत्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्टता जैसे मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शपथ-ग्रहण समारोह छात्रों की पेशे के प्रति प्रतिबद्धता का औपचारिक प्रतीक है।

समारोह में वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिबा राम खारा,
प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंदडीन डॉ. आर. श्री राजाडॉ. किरन शर्माडॉ. रेखा, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और छात्र मौजूद रहे।