BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सपा का कारवां हुआ और मज़बूत, सैकड़ों लोग हुए पार्टी में शामिल



   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा

समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार मज़बूत होता जा रहा है। मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित विशेष सदस्यता कार्यक्रम में गांव दुजाना निवासी भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष अनिल नागर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही दर्जनों प्रजापति समाज के लोगों ने भी सपा का दामन थामा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश चंद प्रजापति और जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

“प्रदेश में सपा की लहर, जनता बदलाव चाहती है”—जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा—
“जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग का सम्मान करती है और मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देगी।”

“भाजपा जनता से दूर, समाज को बांटने में व्यस्त”—पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति

पूर्व मंत्री रमेश चंद प्रजापति ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
“सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए समाज को जाति और संप्रदाय में बांटने का काम कर रही है,” —उन्होंने कहा।

राजकुमार भाटी का हमला—“प्रदेश का विकास ठप, भाजपा फर्जी उपलब्धियों का बखान करने में व्यस्त”

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश का विकास रुक गया है, जबकि सरकार केवल अपनी उपलब्धियों का झूठा प्रचार कर रही है।

“अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित”—अनिल नागर

सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए अनिल नागर ने कहा—
“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर हमने पार्टी जॉइन की है। हम पूरी ईमानदारी और मेहनत से पार्टी को मजबूत करेंगे।”

कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

कौशल नागर, ललित प्रजापति, रजत, युवराज सिंह, बबलू प्रजापति, टेकचंद, गजराज प्रजापति, रिंकू, आदित्य, अभय, प्रदीप एडवोकेट, हैप्पी नागर, अजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नेताओं में मुख्य रूप से बीरसिंह यादव, महेंद्र नागर, इंदर प्रधान, गजराज नागर चेयरमैन, सुरेंद्र नागर, सुशील नागर, उपदेश नागर, सुनीता यादव, शशि यादव, नवीन भाटी, अकबर खान, गजेंद्र यादव, रवि बीडीसी, संजीदा बेगम, जावेद अंसारी, गुलशन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }