BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कांग्रेस का “वोट चोर–गद्दी छोड़” फिर गूंजेगा


दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली “वोट चोर–गद्दी छोड़” रैली की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न

    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली देशव्यापी “वोट चोर–गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को सफल बनाने हेतु रणनीति, व्यवस्थाओं और जनसंपर्क अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की रैली देश की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित होगी।


उन्होंने कहा—

“यह रैली जनता के अपमानित जनादेश के खिलाफ जन आंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में देश का हर नागरिक अपनी आवाज बुलंद करेगा।”

प्रदीप नरवाल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से अधिकतम संख्या में लोग रैली में पहुंचे। उन्होंने अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अंतिम चरण की रणनीति को और मज़बूत करने के निर्देश दिए।

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन रैली में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि—

“रैली की तैयारियों की कमान ब्लॉक, बूथ और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है। टीम पूरी तत्परता से जुटी हुई है।”

बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष गांधी, आलोक गौड़, नरेश भाटी, जोगेश नेहरा, अनिल यादव, भीष्म दुहन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर की रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने इसे संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा की निर्णायक लड़ाई बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
अजय चौधरी, पुरुषोत्तम नागर, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, धर्म सिंह, सूबेदार सतपाल सिंह, सतीश शर्मा, रमेश यादव, सचिन जीनवाल, सुबोध भट्ट, कपिल भाटी एडवोकेट, आर.के. प्रथम, पुनीत मावी, मोहम्मद तकी, शिव चौटाला, राजू राव, मोहम्मद हबीब, रमेश बाल्मीकि, नितीश चौधरी, नरेश शर्मा, नीरज शर्मा, आसिफा, विपिन त्यागी, असगर अली, अरविंद रेक्सवाल, अमित कुमार, दयानंद नागर, प्रिंस भाटी, गजन प्रधान, हरकेश चौधरी, धीरा सिंह, रमेश चंद जीनवाल, सुमित अत्तरी, ओमप्रकाश दीक्षित, उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला व शहर कांग्रेस पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।